फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 में से 15 विस सीटों पर हार, फिर भी मोदी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में वैसे तो भाजपा ने पंजाब में अपने कोटे की 3 में से 2 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की लेकिन विधानसभा क्षेत्रों के नजरिए से पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
विज्ञापन


प्रदेश के 117 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कोटे की 23 सीटों में से अकाली-भाजपा गठबंधन प्रत्याशियों को केवल 8 पर ही बढ़त हासिल हुई है। शेष 15 सीटें जिनमें दो मंत्रियों और तीन सीपीस के हलके भी शामिल हैं, पार्टी पिछड़ गई है।

2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उक्त 23 में से 12 सीटों पर विजय हासिल हुई थी। लेकिन इस बार इन्हीं 12 सीटों में से भी केवल 6 पर गठबंधन प्रत्याशियों को बढ़त मिल सकी है।
विज्ञापन

पार्टी में चिंतन शुरू

इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए पार्टी में चिंतन शुरू हो गया है। पंजाब भाजपा प्रभारी शांता कुमार प्रदेश में पार्टी के प्रदर्शन से बहुत निराश हैं। उनका साफ तौर पर कहना है कि यह परिणाम लोगों में गठबंधन सरकार की छवि को प्रदर्शित करते हैं। ‘अमर उजाला’ से फोन पर हुई बातचीत में शांता कुमार ने कहा कि देशभर में पार्टी का प्रदर्शन बढ़िया रहा, लेकिन पंजाब में गठबंधन का परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं रहा।

इससे साफ है कि पंजाब में सरकार की छवि खराब है। परिणामों को गंभीरता से लेते हुए पार्टी सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श कर रही है। मंत्री अनिल जोशी के इस्तीफे के बारे में शांता कुमार ने कहा कि इस पर भी विचार किया जा रहा है। जल्द ही हर तरह बात को ध्यान में रखकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र जहां बढ़त मिली- सुजानपुर, भोआ, पठानकोट, दीनानगर, मुकेरियां, दसूआ, आनंदपुर साहिब, फाजिल्का।

विधानसभा क्षेत्र जहां पिछड़ी पार्टी: अमृतसर उत्तरी, अमृतसर पश्चिमी, अमृतसर सेंट्रल, अमृतसर पूर्वी, जालंधर पश्चिमी, जालंधर सेंट्रल, जालंधर उत्तरी, फगवाड़ा, होशियारपुर, लुधियाना सेंट्रल, लुधियाना पश्चिमी, लुधियाना उत्तरी, फिरोजपुर शहरी, अबोहर, राजपुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें