फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे हरियाणा, टारगेट बहुत बड़ा, देखिए 3 दिन का शेड्यूल

Wed, 02 Aug 2017 04:03 PM IST
शील भारद्वाज/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
BJP अध्यक्ष अमित शाह का हरियाणा दौरा
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा पहुंच गए हैं। यहां वे तीन दिनों तक पार्टी की नब्ज टटोलेंगे और इस दौरान उनका वर्क शेड्यूल भी काफी टाइट रहेगा।
विज्ञापन


अमित शाह ने बहादुरगढ़ के रास्ते हरियाणा में एंट्री की। यहां टिकरी बॉर्डर पर मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष सुभाष बराला सहित सभी मंत्रियों और नेताओं ने अमित शाह का स्‍वागत किया। यहां से अमित शाह सीधे मंच पर गए और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री खट्टर ने पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। इसके बाद अमित शाह रोहतक के लिए रवाना हो गए। बहादुरगढ़ से लेकर रोहतक तक कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया।

रोहतक के खेड़ी साध से युवा मोर्चा की अगुवाई में रोड शो होगा। रोहतक के तिलियार में भव्य कार्यक्रम होगा। रोहतक में रोड शो भी आयोजित होगा। तीन दिन में अमित शाह 27 कार्यक्रमों में शामिल होंगे और 17 बैठकें करेंगे। शाह का यह दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि रोहतक सियासी राजधानी होने के साथ-साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ है। मोदी की लहर के बावजूद भूपेंद्र हुड्डा के पुत्र दीपेंद्र हुड्डा यहां से सांसद बनने में कामयाब हुए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मिशन 2019 की रणनीति पर काम करने आए हैं

BJP अध्यक्ष अमित शाह का हरियाणा दौरा
शाह का चंडीगढ़ और पंजाब का कार्यक्रम पूरा हो चुका है। चूंकि हरियाणा में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है और राज्यों से ही सांसद चुन कर जाने हैं, इसलिए शाह अभी से रणनीति बनाने में जुट गए हैं। तीन दिन तक शाह सत्ता और संगठन की नब्ज टटोलेंगे। इसके अलावा मिशन 2019 के तहत मजबूती से आगे बढ़ने का मंत्र भी देंगे।

दिल्ली से सटे हरियाणा पर विशेष फोकस करते हुए कार्यकर्ताओं को 2019 के चुनाव में सत्ता हथियाने के गुर सिखाएंगे। अमित शाह तीन दिन सभी मंत्रियों, विधायकों, प्रकोष्ठों और कोर ग्रुपों की बैठक लेंगे। हरियाणा के राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे। इस दौरान मुख्मयंत्री मनोहर लाल अपनी सरकार के एक हजार दिनों का ब्योरा उनके सामने रखेंगे।

इसमें डिजिटल हरियाणा, खुले में शौच मुक्त हरियाणा, टीचर ट्रांसफर पालिसी, करोसिन फ्री स्टेट के अलावा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का ग्राफ दिखाया जाएगा। सरकार अपना अगला चुनाव भी भ्रष्टाचार मुक्त शासन और हरियाणा में होने वाली पारदर्शी भर्तियों पर लड़ेगी। लिहाजा, इस बात पर अधिक फोकस रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें