फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर के भाजपा सांसद का दावा- ज्यादा दिन नहीं चलेगी राजस्थान की सरकार, किसानों की हाय लगी

Sun, 19 Jul 2020 06:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में पहुंचे अलवर से भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर से सांसद बाबा बालकनाथ ने भाजपा की ओर से राजस्थान में सरकार बनाने के प्रयास के सवाल पर कहा कि भाजपा के विधायक राजस्थान के हित में जो भी होगा वो करेंगे लेकिन यह निश्चित है कि कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। सांसद रविवार को रेवाड़ी में डॉ. आरबी यादव अस्पताल व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


यहां सांसद ने कहा कि हम पहले से ही कह रहे थे कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। कांग्रेस की आंतरिक कलह को पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस ने झूठ बोलकर सरकार बनाई थी। इसके चलते ही किसानों की हाय लगी है और सरकार की दुर्दशा से सब परिचित हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार स्थिर नहीं है। 

सरकार बनाने के सवाल पर कहा कि राजस्थान की जनता ने भाजपा को बहुमत नहीं दिया है लेकिन कांग्रेस को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस की आगे की क्या रणनीति है, इस पर लगातार नजर बनी है। हरियाणा कांग्रेस में फूट के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के नेता पद के लोभी हैं। इसके चलते ही इनमें अंतर्कलह चलती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें