फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंत्री का गांधी पर विवादित बयान, फजीहत के बाद लिया वापस

Sun, 15 Jan 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनिल विज का विवादित बयान - फोटो : ANI
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने महात्मा गांधी पर दिए विवादित बयान को कड़ी आलोचना होते ही वापस ले लिया। इससे पहले खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर पर महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर विवाद के बीच हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज का विवादित बयान सामने आया था।
विज्ञापन


अनिल विज ने कहा था है कि जब से खादी के साथ गांधी का नाम जुड़ा है, खादी उठ ही नहीं सकी है, खादी डूब गई है। इतना ही नहीं अनिल विज ने यह भी कहा कि गांधी का ऐसा नाम है कि जिस दिन से नोट पर उनकी तस्वीर छपी है, उस दिन से नोट की डिवैल्यूएशन हो गई।

विज के मुताबिक अच्छा हुआ गांधी की जगह कैलेंडर में मोदी की फोटो लगाई गई है। मोदी ज्यागा बड़ा ब्रांड हैं। अब धीरे-धीरे नोट से भी गांधी की फोटो हट जाएगी।
विज्ञापन
Jab se Khadi ke saath Gandhi ka naam juda hai,khadi uth hi nahi saki,khadi doob gayi: Anil Vij,Haryana Minister pic.twitter.com/KrJWOIYSJl — ANI (@ANI_news) January 14, 2017   Accha hua ki Gandhi ki jagah Modi ki photo lagayi hai calendar mein,Modi zyada bada brand name hain: Anil Vij,Haryana Minister pic.twitter.com/LcWyTmOCLZ — ANI (@ANI_news) January 14, 2017

तीखी आलोचना के बाद विज ने वापस लिया बयान

लालू - फोटो : social media
अनिल विज के इस बयान पर लालू प्रसाद यादव ने तीखा हमला बोला था। उन्होंने विज को देश का नालायक बेटा बताया और कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है। Ye nalayak bete hain desh ke, bohot durbhagya ki baat hai: Lalu Prasad Yadav on Anil Vij pic.twitter.com/pF0RIh4qqJ — ANI (@ANI_news) January 14, 2017
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा नेताओं और मंत्रियों से ऐसे ही विवादित और अतार्किक बयानों की उम्मीद की जा सकती है।

गौरतलब है कि खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर और डायरी पर इस साल महात्मा गांधी की बजाय चरखे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो छपी है। जिस पर विपक्षी दल पहले ही पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हल्ला बोल रहे हैं।

ऐसे में अब अनिल विज का यह बयान भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। हालांकि भाजपा ने विज के बयान की निंदा की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बयान से किनारा करते हुए कहा कि यह अनिल विज की अपनी राय है। इसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। It is his personal opinion and has nothing to do with the party: Haryana CM Manohar Lal Khattar on Anil Vij pic.twitter.com/Cg9RDv5dG2 — ANI (@ANI_news) January 14, 2017 हालांकि सीएम के बयान और पार्टी की निंदा के बाद अनिल विज ने अपना बयान वापस ले लिया है और उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत राय करार दिया है।
  The comment I made on Mahatma Gandhi is my personal opinion, to avoid hurting anyone's sentiments I take it back: Haryana Min Anil Vij — ANI (@ANI_news) January 14, 2017


 
विज्ञापन

जानिए क्या बोले बापू के प्रपौत्र

तुषार गांधी - फोटो : ANI
भले ही अनिल विज ने महात्मा गांधी पर दिया विवादित बयान वापस ले लिया हो लेकिन अब विरोधी मामले को भाजपा के खिलाफ भुनाने में जुट गए हैं।

बयान और इसके परिणाम की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विज के बयान के कुछ ही देर बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री को इसपर प्रतिक्रिया जाहिर करनी पड़ी। उन्होंने इसे विज की निजी राय करार दिया।

अनिल विज के महात्मा गांधी पर किए ट्वीट पर प्रतिक्रिया करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसे विज का व्यक्तिगत मत करार देते हुए कहा कि इससे भाजपा का कुछ लेना-देना नहीं है। खट्टर ने कहा कि महात्मा गांधी पूरे देश के आदरणीय हैं और उन्हें श्रद्धा के साथ नमन किया जाता है। 

वहीं विज के बयान पर गांधीजी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा कि जिस तरह से भ्रष्ट राजनेता गैरकानूनी तरीके पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं। उसके चलते यह बापू की फोटो नोटों से हटाना बेहतर ही होगा। The way corrupt politicians use money for ill-practices it'll be good if Bapu is removed from notes: Tushar Gandhi,Gandhi's great-grandson pic.twitter.com/gdO5Y250iw — ANI (@ANI_news) January 14, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें