फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने गगनेजा पर हमले पर जताई चिंता, सीएम के पास उठाएंगे मामला

Tue, 09 Aug 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
Brigadier (Retd), Jagdish, Gagneja - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ज्योति चौक के पास शनिवार रात को आरएसएस के सह संघचालक जगदीश गगनेजा पर हमले के बाद रविवार को सर्किट हाउस में भाजपा कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई। इसमें भाजपा के पंजाब प्रभारी प्रभात झा और पंजाब प्रधान विजय सांपला, पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा, कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल, विधायक मनोरंजन कालिया, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, सीपीएस केडी भंडारी पहुंचे।
विज्ञापन


सभी नेताओं ने हमले पर चिंता जताई और इसे निंदनीय करार दिया। इस दौरान पंजाब की कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा भी की गई। भाजपा नेताओं ने अगली रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की। हालांकि यह चर्चा रही कि भाजपा व शिअद के गठबंधन की राजनीति को लेकर भी बंद कमरे में इस पर मंथन हुआ। पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता प्रकट की गई।
 
विज्ञापन

‘बिग्रेडियर जगदीश पर हमले का मामला सीएम के पास उठाएंगे’

BJP Leaders Meeting - फोटो : amar ujala
पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा कोर कमेटी सोमवार को चंडीगढ़ में सीएम प्रकाश सिंह बादल से मिलेगी। इस दौरान ब्रिगे‌डियर जगदीश गगनेजा पर हुए हमले के अलावा कई मुद्दों पर बात की जाएगी। रविवार को सर्किट हाउस में भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग के समापन के बाद पंजाब प्रधान विजय सांपला ने जगदीश गगनेजा पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़कर उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कुछ महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए कुछ शरारती तत्व राज्य का माहौल खराब करने में लगे हैं। इस पर लगाम लगाना जरूरी है और पंजाब की कानून व्यवस्था को पहले ही ज्यादा दुरुस्त करना होगा। सांपला ने कहा कि पूरी प्लानिंग के साथ ब्रिगे‌डियर जगदीश गगनेजा पर हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी वारदातें न हो, इस पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

शनिवार को विधायक मनोरंजन कालिया ने सबसे पहले पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला को ब्रिगे‌डियर जगदीश गगनेजा पर हुए हमले की जानकारी देने के लिए फोन किया था। मगर सीपी के फोन न उठाने पर उन्होेंने डीजीपी सुरेश अरोड़ा को फोन मिला दिया था, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। इस मामले पर विजय सांपला ने कहा कि वह सीपी के फोन न उठाने वाली बात भी सीएम से करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें