करनाल सांसद एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने पानीपत में अपने आवास पर और प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने अपने घर करनाल में पार्टी के संस्थापक और आदर्श पुरुषों को नमन कर झंडा फहराया। इसी तरह सभी जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने घरों पर एवं पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया।
बराला ने कहा कि अंत्योदय का दर्शन, राष्ट्रवाद का सिद्धांत और देश सेवा की विचारधारा को लेकर बनी भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ और आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। कोरोना वायरस को हराने के लिए जी जान से लगे हुए हमारे सभी डॉक्टर, नर्स, पुलिस, सफाई कर्मचारी और अन्य आपात स्थिति में लगे सभी कर्मचारियों को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बूथ स्तर पर एक धन्यवाद पत्र भेजेगा। जिस पत्र पर बूथ के कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर होंगे।
इस विकट स्थिति में सबसे आगे बढ़कर समाज के मसीहा के रूप में काम करने वाले ये सभी कर्मचारी, अधिकारी अपनी जान पर खेलकर समाज के लिए काम कर रहे हैं। जिसके लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनका धन्यवादी है, ऋणी है। ‘पीएम केयर फंड’ में कम से कम 40 लोगों का योगदान करवा कर पार्टी कार्यकर्ता अपनी भागीदारी इस संकट की घड़ी में निभाएं।