फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की राजनीति गरमाई: सीएम भगवंत मान के चैलेंज पर सुनील जाखड़ का जवाब-झूठों को सब झूठे नजर आते हैं

Sat, 30 Dec 2023 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़

सार

गणतंत्र दिवस की परेड के लिए पंजाब सरकार ने तीन झांकियों का प्रारूप केंद्र को भेजा था, जिन्हें अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की फोटो लगी होने के कारण झांकियां अस्वीकार की गई हैं। इसके बाद से विवाद बढ़ गया। 
विज्ञापन
सुनील जाखड़ और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी रद्द करने पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच शाब्दिक जंग थमने का नाम नहीं ले रही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की फोटो को झांकी रद्द होने का कारण बताया था। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने उन्हें चुनौती दी थी कि अगर जाखड़ उनकी और केजरीवाल की फोटो झांकी में लगी दिखा दें तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। 
विज्ञापन


वहीं सुनील जाखड़ अब भी अपनी बात पर कायम हैं। उन्होंने मान की चुनौती के जवाब में एक्स पर लिखा-मैंने कल जो कहा था, मैं उस पर कायम हूं। झूठों को सब झूठे नजर आते हैं।
 



 
विज्ञापन

सीएम ने कहा था शहीदों के बराबर फोटो नहीं लगा सकता
इससे पहले सीएम भगवंत मान ने कहा था कि इस बार गणतंत्र दिवस पर आयोजित हो रही परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाब की झांकी में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखेदव और करतार सिंह सराभा जैसे महान शहीदों को दिखाया गया है। सीएम मान ने कहा कि उनकी क्या औकात है कि शहीदों की झांकी में अपनी फोटो लगा दें। मान ने कहा कि मैं और सीएम केजरीवाल शहीदों के बराबर अपनी तस्वीरें नहीं लगवा सकते हैं। अगर फोटो लगी है तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

मान ने कहा कि असल में सुनील जाखड़ नए-नए भाजपा में आए है। अभी उन्हें पूरी तरह से झूठ बोलना नहीं आता। बीते दिनों जब जाखड़ जब झूठ बोल रहे थे तो उनके होंठ कांप रहे थे। मान ने कहा कि भाजपा में नेताओं को स्क्रिप्ट दी जाती है और नेता वही पढ़कर भाषण देते है। चूंकि वह भाजपा में आ गए हैं। ऐसे में वह जल्द झूठ बोलना सीख जांएगे। सीएम मान ने बताया कि सरकार ने बड़ा फैसला किया है कि 20 जनवरी को पंजाब की झांकी पंजाब भवन दिल्ली ले जाकर रख दी जाएगी। रोजाना दिल्ली की सड़कों पर झांकी निकाली जाएगी।  

आप का सवाल-महाराष्ट्र की नारी शक्ति की झांकी मंजूर तो माई भागो की क्यों नहीं
पंजाब आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब सरकार ने अपनी झांकियों का जो कॉन्सेप्ट भेजा था, उसमें पहली नारी शक्ति के रूप में माई भागो को दर्शाया गया था। दूसरी झांकी पंजाब के शहीदों की और तीसरी झांकी पंजाब की विरासत को लेकर थी। इन झांकियों को भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है, लेकिन सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की फोटो का झूठ बोलकर पंजाब के लोगों को धोखा दिया। हमें उनसे इस तरह की घटिया झूठ बोलने की उम्मीद नहीं थी।

कंग ने गुजरात और महाराष्ट्र की झांकी के कॉन्सेप्ट का जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है और दोनों राज्यों के कॉन्सेप्ट में वहां की संस्कृति दिख रही है। महाराष्ट्र की झांकी में वहां की संस्कृति के साथ स्वतंत्रता सेनानियों- शिवाजी महाराज और डॉ भीमराव आंबेडकर की तस्वीर है। वहीं गुजरात की झांकी में वहां की महिला शक्ति और संस्कृति को दिखाया गया है। पंजाब की झांकी में भी एक माई भागो (महिला शक्ति), दूसरा यहां की संस्कृति और तीसरे में यहां के शहीदों की कुर्बानी थी। फिर भी पंजाब का कॉन्सेप्ट खारिज किया गया। कंग ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा सरकार है उनको पांच साल से लगातार 26 जनवरी की परेड में जगह दी गई है लेकिन पंजाब को इन्होंने दूसरी बार लगातार परेड से बाहर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें