भाजपा नेत्री नीरा शास्त्री ने कहा कि उनके ससुर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के रहस्य से पर्दा उठाया जाभनना चाहिए। शास्त्री जी की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए फाइलों को सार्वजनिक किया जाना चहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।
लाल बहादुर शास्त्री की छोटी बहू व भाजपा लीडर नीरा शास्त्री ने शनिवार को यहां कायस्थ सभा की प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस प्रकार सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु से संबंधित फाइलें सार्वजनिक की हैं, उसी तरह लाल बहादुर शास्त्री की मौत से संबंधित फाइलें सार्वजनिक की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में अपील कर चुकी हैं।
कायस्थों को महत्व नहीं दे रहे राजनीतिक दल
वहीं, प्रेसकांफ्रेंस के दौरान नीरा शास्त्री ने कहा कि भारत में 12 करोड़ कायस्थ है। उन्होंने भारत की आजादी के दौरान अहम योगदान देने के बावजूद किसी भी राजनैतिक पार्टी या संगठन उनको स्थान देने या टिकट देने की बात नहीं करता।
आरक्षण से मुठ्ठी भर लोगों को फायदा
नीरा शास्त्री ने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था जातिगत आधार पर नहीं, बल्कि आर्थिक आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरक्षण की वर्तमान व्यवस्था से देश के मुट्ठी भर लोगों को ही लाभ हुआ है जबकि नुकसान ज्यादा हुआ है । वोट बैंक के लिए पार्टियां आरक्षण को बढ़ावा दे रहीं हैं ।