फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएम के उद्घाटन पर भाजपा नेता बोनी ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधायक तथा अमृतसर भाजपा देहाती के जिला अध्यक्ष बोनी अमरपाल सिंह अजनाला ने 19 जनवरी को अजनाला के बिकराउर गांव में हुए कॉलेज उद्घाटन समारोह पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने रैली पर भारी खर्च किया, जबकि अजनाला में पहले से मौजूद कॉलेज में स्टाफ की कमी और अन्य खामियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन

बोनी ने स्पष्ट किया कि वे नए कॉलेज के विरोध में नहीं हैं, लेकिन पुराने कॉलेज के स्तर को सुधारने और नई कक्षाएं शुरू करने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल चिंताजनक है। पहले राज्य नशे की चपेट में था, अब गैंगस्टरों का खतरा बढ़ रहा है। 2 फरवरी को मोगा में प्रस्तावित भाजपा रैली को लेकर उन्होंने दावा किया कि इसमें केंद्रीय गृह मंत्री कई विकास पैकेजों की घोषणा करेंगे और यह रैली पंजाब में भाजपा के भविष्य का संकेत देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें