टिक टॉक स्टार एवं भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट को जान से मारने की धमकी मिली है। इतना ही नहीं, उनके साथ मारपीट भी की गई है। ये आरोप खुद सोनाली फोगाट ने लगाए हैं और आरोप भी किसी बाहर वाले पर नहीं, बल्कि खुद की सगी बहन व जीजा पर लगाए हैं।
सोनाली फोगाट ने इस मामले में फतेहाबाद सदर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज की है, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। वही इस मामले में ना तो खुद भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट और ना ही उनके बहन-बहनोई खुलकर कुछ बोल रहे हैं।
बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं सोनाली फोगाट ने शिकायत दी थी कि गांव भूथनकलां में उनकी बहन और बहनोई अमन पूनियां ने उनके साथ झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल उनकी शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, आगे की जांच जारी है।
- प्रह्लाद सिंह, सदर एसएचओ, फतेहाबाद