फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा नेता ड्रामा करने में माहिर, नोटबंदी से आम आदमी परेशान'

Fri, 16 Dec 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पवन बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि भाजपा नेता ड्रामा करने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी की योजना से आम आदमी बेहद परेशान है। 
विज्ञापन


सरकार की ओर से कोई विकास कार्य तो किए नहीं जा रहे हैं, इसके विपरीत मेहनत की कमाई को पाने के लिए पूरे देश के लोग लाइनों में खड़े हैं। इसके बावजूद उनको पूरा पैसा नहीं मिल पा रहा है। 

पवन कुमार बंसल वीरवार को माडर्न कांप्लेक्स में वार्ड नंबर -25 से कांग्रेस उम्मीदवार रमेश गोयल के चुनावी सभा में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय मोदी ने कहा था कि सत्ता में आते ही सौ दिन में विदेशी बैंकों में पडे़ 80 लाख करोड़ रुपये वापस लाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'नरेंद्र मोदी आए दिन अपने बयान बदल रहे हैं'

Pawan kumar Bansal - फोटो : अमर उजाला
पैसे तो आए नहीं बल्कि देश में गरीबों के जमा पैसे पर नजर लगा दी। पूर्व मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी आए दिन अपने बयान बदल रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ड्रामा करने में माहिर हैं। 

कांग्रेस सरकार में बैंकों का राष्ट्रीयकरण की बात थी तो  भाजपा सरकार ने इस कड़ा विरोध किया था । वहीं जब कांग्रेस ने देश को कांप्यूटराइज करना शुरू किया तो भाजपा ने बैलगाड़ियों की रैली निकाल विरोध जताया था। परंतु अब भाजपा सरकार देश के डिजिटलाजेशन की बातें कर रही है। 

गोयल को जिताकर विकास को देवें बढ़ावा
इस मौके पर उन्होंने कहा कि रमेश गोयल को वार्ड नंबर -25 के मतदाता  वोट डाल कर जिताएं और विकास को बढ़ावा दें। रमेश गोयल वार्ड की समस्याओं को अच्छी तरह से जानते हैं और वह हमेशा लोगों की सेवा के लिए वार्ड में ही रहेंग। 

इस मौके पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह, अग्रवाल सभा के चेयरमैन सतबीर गर्ग, ब्लॉक प्रधान महिपाल, विशाल सिंगला, उर्वशी शर्मा, इमरान, अंग्रेज सिंह और गिरिराज शर्मा भी मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें