फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जिलों की संख्या बढ़ाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश भाजपा शहर में अपने जिलों की संख्या बढ़ाएगी। वर्तमान में पांच जिले हैं, लेकिन अब भाजपा ने इसे छह करने का फैसला लिया है। इन जिलों के नाम भी बदले जाएंगे। अब नाम शहीदों और देश के प्रसिद्ध नेताओं के नाम पर होंगे। इसके अलावा शहर में पार्कों के नाम भी महापुरुषों के नाम पर रखने की मांग की गई है।
विज्ञापन

वीरवार को सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भाजपा के नेताओं के साथ एक बैठक की। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने संगठनात्मक समीक्षा की व विभिन्न क्षेत्रों की संगठन संबंधी रिपोर्ट ली और दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन व नरेश अरोड़ा ने बताया कि बैठक में संगठन की दृष्टि से भाजपा के पांच जिले थे, जिन्हें बढ़ाकर छह जिले बनाए जाएंगे। इस दौरान प्रत्येक जिले का नामकरण भी किया गया। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, शहीद भगत सिंह नगर, महारानी लक्ष्मी बाई नगर, डॉ. आंबेडकर नगर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर तथा अटल बिहारी वाजपेयी (अटल नगर) होगा।
बैठक के तीसरे सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। इसमें भाजपा द्वारा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के लगभग 60 हजार मकानों में रहने वालों को नोटिस और अन्य समस्याओं से निजात दिलाने के लिए दिल्ली पैटर्न पर वन टाइम सैटेलमेंट, लाल डोरा वृद्धि, पानी की कीमतें कम करना, जीएमएसएच-16 को मेडिकल कॉलेज बनाना आदि की मांग रखी। इसके अलावा शहर में पार्कों के नाम भी महापुरुषों के नाम पर रखने की मांग की गई। बैठक में दुष्यंत गौतम के अलावा संगठन मंत्री दिनेश कुमार शर्मा, पार्टी महामंत्री चंद्रशेखर, रामवीर भट्टी, पूर्व सांसद व भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चा अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक व मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें