लखनऊ और बनारस के ध्यानार्थ..
आज से शुरू होगा युवा कथक महोत्सव
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। प्राचीन कला केंद्र की ओर से शुक्रवार से तीन दिवसीय युवा कथक महोत्सव की शुरुआत की जा रही है। रोजाना शाम 6 बजे एमएल कौसर ऑडिटोरियम में युवा लाइव प्रस्तुति देंगे। पहले दिन शुक्रवार को जयपुर घराने के संजीत गंगनानी और उनके साथ मोहित गंगनानी व निशित गंगनानी प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन शनिवार को बनारस घराने से रुद्र शंकर मिश्रा उनके साथ तबले पर उदय शंकर मिश्रा, गायन शक्ति मिश्रा और सारंगी पर राजेश कुमार सहयोग देंगे। तीसरे दिन रविवार को लखनऊ घराने के शिंजिनी कुलकर्णी उनके साथ गायन जाकी अहमद और सारंगी पर गुलाम मोहम्मद प्रस्तुति देंगे।