फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेवा पखवाड़ा के तहत चंडीगढ़ में 50 विशिष्ट व्यक्तियों को भाजपा ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत चंडीगढ़ के विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय कमलम सेक्टर-33 में इसका समारोह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा एवं मेयर चंडीगढ़ हरप्रीत कौर बबला उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

इस सम्मान समारोह में चंडीगढ़ के ऐसे 50 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों सामाजिक सेवा, शिक्षा, खेलकूद एवं स्वास्थ्य में अपनी सेवाओं द्वारा उल्लेखनीय योगदान दिया है। इनमें विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़ के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के डॉ. सुचेत सचदेव, सेक्टर 16 हॉस्पिटल के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. सिमरजीत कौर गिल, सेक्टर-32 के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की प्रोफेसर डॉ. रवनीत कौर, डॉ. शिखा शारदा, डॉ. निशा सिंगला तथा शिक्षा क्षेत्र से दीपिका, सुखबीर कौर, रिद्धि श्रीवास्तव, भजनलाल मंजू एवं मनप्रीत कौर शामिल रहीं।
इन सभी विशिष्ट व्यक्तियों को अंग वस्त्र और सम्मान-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि सेवा और समाज निर्माण का संकल्प लिए एक परिवार है। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि समाज के ऐसे व्यक्तियों का सम्मान वास्तव में प्रेरणादायक है, जो अपने कार्यक्षेत्र में निष्ठा और समर्पण से समाज को दिशा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें