फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP प्रदेश प्रधान बोले, कांग्रेसियों ने जलवाई वित्तमंत्री की कोठी

Wed, 02 Mar 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सीधे तौर पर कहा कि वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यू की कोठी को साजिश के तहत आग लगवाई गई है और यह आग कांग्रेसियों ने लगवाई है। उपद्रव कराने के पीछे भी कांग्रेस का हाथ है। उपद्रवियों की पहचान कराकर सभी के जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों के साथ भी वार्ता की और उनको दिशा निर्देश दिए। बता दें कि यहां सेक्टर 14 स्थित वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था। बराला ने कोठी का निरीक्षण किया और एक घंटे तक रुके।

सरकार में जाट और गैर जाट को लेकर हो रहे टकराव पर उन्होंने कहा कि सरकार में किसी तरह का मतभेद नहीं है। सभी मंत्री और विधायक एकजुट हैं। सभी मिलकर जनता के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस समय सभी केवल पीड़ितों की मदद और उपद्रवियों की पहचान करके गिरफ्तारी के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने यहां पुलिस अधिकारियों के साथ भी काफी देर तक वार्ता की।

एसआईटी को मिला उपद्रवी का मोबाइल
हिसार डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मंगलवार को वित्तमंत्री की सेक्टर 14 स्थित कोठी पर जाकर सबूत जुटाए। यहां से एसआईटी को एक मोबाइल बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि यह मोबाइल उपद्रवी का हो सकता है। इसके सिम की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच की जाएगी। साथ ही पुलिस सिम की आईडी भी निकलवाएगी ताकि खरीदार के बारे में पता चल सके। परिवार के सदस्यों ने ही पुलिस को यह मोबाइल सौंपा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें