फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ये खास काम करेंगे ओम प्रकाश धनखड़, संगठन को मजबूत कर रहे

Wed, 09 Sep 2020 11:01 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • ओपी धनखड़ ने तेज किया संगठन को मजबूत करने का काम,
  • जिलों में बैठकों का दौर शुरू, 12 सितंबर को सोनीपत में बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर लिया एक काम करके का संकल्प
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेते ओम प्रकाश धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा भाजपा के नए जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के साथ ही बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने जिलों का दौरा कर संगठन की मजबूती का काम तेज कर दिया है। धनखड़ पहले पंचकूला में 5 जिलों के और गुरुग्राम में 6 जिलों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके संगठन से संबंधित विषयों पर बातचीत कर चुके हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को बैठकों का एक तीसरा चरण जींद में संपन्न हुआ, जिसमें जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और दादरी जिलों के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए द्य इसके बाद 12 सितंबर को प्रदेश के बाकी 5 जिलों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक सोनीपत में होगी। जींद में हुई इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के साथ संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट और प्रदेश महामंत्री वेदपाल भी मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा राजनीति करती है समाज कल्याण के लिए, भाजपा का कार्यकर्ता काम करता है, जनसेवा के लिए। भाजपा में दूसरे राजनीतिक दलों की तरह एक परिवार की सेवा के लिए राजनीति नहीं की जाती।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी सप्ताह में शुरू होने वाले सेवा सप्ताह में समर्पण भाव से जनसेवा के कार्यों में जुटने का आह्वान किया। साथ ही यह भी बताया कि हर वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हैं। मोदी जी ने इसी स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाना है।

यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें