अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जालंधर लोकसभा के उप चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर खुशी जताते हुए शिक्षामंत्री हरजोत सिंह ने कहा कि भाजपा की ईडी और सीबीआई की राजनीति को यह जवाब है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा ने कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान में उतारे, इसके बाद भी अपने उम्मीदवार की जमानत जब्त होने से नहीं बचा पाई। उन्होंने लिखा कि जालंधर चुनाव में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, अनुराग ठाकुर, गजेंद्र सिंह शेखावत, स्मृति इरानी, वीके सिंह और अर्जुन सिंह मेघराज को चुनाव प्रचार में उतारा। इसके अलावा विजय रूपाणी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह बादल, बलबीर सिंह सिद्धू गुरप्रीत सिंह कांगड़, राजकुमार, सुनील जाखड़, मनजिंदर सिंह सिरसा, केवल ढिल्लों, राना गुरमीत सिंह सोढ़ी जैसे कई नेता चुनावी मैदान में थे। लेकिन इसके बाद भी भाजपा के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई।