फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजे ही बताएंगे, भाजपा का सीएम कौन?

Tue, 16 Sep 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हरियाणा के छह सांसदों की मांग थी कि उनके रिश्तेदारों को टिकट दिया जाए। लेकिन भाजपा किसी भी सांसद के रिश्तेदार को टिकट नहीं देगी।
विज्ञापन


उन्होंने माना कि टिकट वितरण के बाद विरोध झेल रही भाजपा को दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को समझने में देर लगी। पार्टी ने टिकट तो बांट दिए लेकिन विरोध ने पार्टी की आंखें खोल दी हैं। लिहाजा दूसरी सूची में पार्टी के तेवर नरम पड़ सकते हैं। हालांकि सांसदों के रिश्तेदारों को टिकट देने के मामले में पार्टी अब भी सख्त है।

विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया है कि दूसरे परिवार से आए लोगों को समझने में थोड़ा समय लगा है लेकिन हम समय रहते सब कुछ सामान्य कर लेंगे। उन्होंने कहा कि 19 अक्तूबर को हरियाणा का परिणाम आएगा। परिणाम आने के 15 मिनट के अंदर ही हम हरियाणा में मुख्यमंत्री का चेहरा जनता के सामने पेश कर देंगे। फिलहाल 20 सितंबर को भाजपा अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करेगी।
विज्ञापन

90 सीटों पर 3000 से अधिक आवेदन

विजयवर्गीय ने स्वीकार किया कि पार्टी का कॉडर हरियाणा में उतना मजबूत नहीं है, जितना होना चाहिए। लेकिन परिवार में बहुत से लोग दूसरे दलों से आए हैं। लिहाजा समझने में थोड़ा समय लगेगा। भाजपा के टिकट के लिए 90 सीटों पर 3000 से अधिक आवेदन आए थे।

43 में से 27 विधानसभा का दौरा कर चुके कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि नाराज वर्करों को मना लिया गिया है। सुषमा स्वराज के सीएम पद के प्रत्याशी के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन

प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में होगा मोदी का दौरा

हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक लोकसभा में एक रैली करवाने केलिए भाजपा नेता प्रयासरत हैं। पार्टी का मानना है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मोदी के संरक्षण में सशक्त है। उनकी इस छवि से हरियाणा का चुनाव जीतना आसान होगा।

पार्टी प्लेटफार्म पर रखी जाएगी बीरेंद्र सिंह की सलाह:
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह की मांग पर चुप्पी साधे भाजपा नेताओं ने मौन तोड़ दिया है। हरियाणा चुनाव प्रभारी ने कहा है कि उनकी डिमांड को पार्टी के प्लेटफार्म पर रखेंगे। उन्होंने जो सलाह दी है हरियाणा चुनाव को लेकर उससे वे हाईकमान को अवगत करवाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें