भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से 20 जनवरी को मलेरकोटला में भड़काऊ भाषण देने के लिए पंजाब के पूर्व डीजीपी मुस्तफा के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। एक बयान में उन्होंने कहा, "मैं अल्लाह की कसम खाता हूं, मैं उन्हें (हिंदू) किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने दूंगा। मैं समाज का सिपाही हूं।''