फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने गिनाईं 26 उपलब्धियां, स्वच्छता में पिछड़ने पर सूद बोले- ये कांग्रेस की गलती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिछले छह वर्षों में हुए कार्यों पर भाजपा ने वीरवार को रिपोर्ट पेश करते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाईं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्य रूप से 26 उपलब्धियों के बारे में बताया, लेकिन स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस की गलती है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि अब वो भी 15 सालों के अपने उपलब्धियों को जनता को बताएं।
विज्ञापन

सूद ने कहा कि 66वें रैंक के लिए कांग्रेस दोषी है। गारबेज प्रोसेंसिंग प्लांट का काम गलत कंपनी को दिया। एमओयू में एग्जिट क्लॉज नहीं डलवाया। प्लांट और कूड़े के पहाड़ की वजह से रैंकिंग में पिछड़े हैं। अब अगले एक-दो सालों में चंडीगढ़ नंबर एक पर आएगा। उन्होंने कोविड के दौरान किए कार्य, नए स्कूल, कम्यूनिटी सेंटर, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन समेत 26 मुख्य कार्यों को भाजपा ने गिनाया। अरुण सूद ने कहा कि पिछले छह वर्षों के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी सुधार किया गया है। सूद ने कहा कि कार्यों की सूची लंबी है। सभी उपलब्धियों की एक बुकलेट बनाई गई है। सूद ने कहा कि शहर में करीब ढाई लाख घर हैं, लेकिन तीन लाख प्रतियां छपवाई गई हैं। भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस बुकलेट को बाटेंगे और लोगों को उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।
आप 20 रुपये देकर 400 रुपये आपकी जेब से निकाल लेगी : सूद
20 हजार लीटर पानी मुफ्त देने के आम आदमी पार्टी की घोषणा पर सूद ने कहा कि केजरीवाल शहरवासियों को 20 रुपये महीना देकर 400 रुपये उनकी जेब से निकालना चाहते हैं। दिल्ली में भी उन्होंने यही किया है। चंडीगढ़ को दिल्ली मॉडल नहीं चाहिए। सीसीटीवी कैमरा लगाने के मुद्दे पर कहा कि चंडीगढ़ में पहले से ही 2200 कैमरे लग चुके हैं और आम आदमी पार्टी के नेता 1800 कैमरे लगाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने गिनाईं ये उपलब्धियां
- नौकरी के लिए आयु सीमा 37 वर्ष की
- गरीबों को 10 रुपये मेें खाना दिया
- कर्मचारियों के लिए हाउसिंग स्कीम को दोबारा शुरूकराया
- गांवों के लिए लैंड पूलिंग स्कीम
- नीड बेस्ड चेंज के लिए कदम उठाए
- 2200 सीसीटीवी लगवाए
- 24 घंटे पानी देने के लिए कार्य किया
- साइकिल चलवाए, एलईटी लाइटें लगवाईं
इन पुराने वादों का क्या?
2014 में भाजपा ने मोनो रेल चलाने की बात की थी। 2019 में भी इस वादे को दोहराया। सात साल बीते उपलब्धियों की बुकलेट में जिक्र तक नहीं।
डंपिंग ग्राउंड को दिसंबर 2020 तक हटाने का किया था वादा। दिसंबर 2021 भी बीतने को आया। कूड़े का पहाड़ जस का तस। बुकलेट में जिक्र तक नहीं।
- लाल डोरे के बाहर के निर्माण को नियमित कराने का वादा किया था। बुकलेट में लाल डोरे के बाहर के निर्माणों का जिक्र भी नहीं।
- पेरीफेरी एक्ट को खत्म कराने का वादा किया था। कोई काम ही नहीं हुआ। इसलिए बुकलेट में जिक्र नहीं।
- सुंदरता के लिए चंडीगढ़ मशहूर, लेकिन रैंकिंग क्या गिरी, भाजपा ने उपलब्धियों की सूची से ही स्वच्छता शब्द को हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें