फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा पार्षदों ने की शिकायत, कहा- बजट बैठक का खर्च मेयर से वसूला जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा के पार्षदों ने मेयर कुलदीप कुमार की ओर से बुलाई गई बजट बैठक की कार्यवाही को अवैध और अर्थहीन करार दिया। साथ ही बैठक के दौरान भोजन, नाश्ता, वीडियोग्राफी आदि पर किए गए खर्च को एमसी एक्ट की धारा 416 के तहत मेयर से वसूलने की मांग करते हुए शिकायत दी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी कैलाश चंद जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश महामंत्री अमित जिंदल व हुकम चंद के नेतृत्व में भाजपा के सभी पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने सचिव स्थानीय प्रशासन और नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत दी है। उसमें कहा है कि मेयर ने 6 फरवरी को निगम सदन में बजट की बैठक बुलाई जो अवैध और अर्थहीन है क्योंकि बजट को पहले एफएंडसीसी के सामने रखा जाता है। एफएंडसीसी का अभी तक गठन भी नहीं हुआ है, इसलिए बिना एफएंडसीसी की बैठक में पेश किए हाउस में बजट पर चर्चा करना अवैध है।
इतना ही नहीं इस बारे पहले ही ऐतराज जताया गया था, जिस पर प्रशासन द्वारा कानूनी राय भी ली गई थी और नगर निगम सचिव ने उक्त कानूनी राय के साथ मेयर को बैठक स्थगित करने के बारे में अवगत करवाए जाने के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर बैठक बुलाई और बजट पर चर्चा की गई। इस प्रकार 6 और 7 मार्च की बैठक अवैध और शून्य है। भाजपा ने कहा कि इन बैठकों की कार्रवाई भी धारा 405, 406, 422 और 423 के तहत शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें