फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पार्षद सुमन शर्मा की जेठानी की गिरफ्तारी, पंजाब पुलिस घर से उठा ले गई, भाजपा नेताओं ने घेरा थाना

Sun, 11 Jan 2026 10:51 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा

सार

चंडीगढ़ में बीते दिनों आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुई पार्षद सुमन शर्मा की जेठानी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज सुबह ही उन्हें मनीमाजरा के सुभाष नगर स्थित घर से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
कोमल शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 4 की पार्षद सुमन अमित शर्मा, जो हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई थीं, उनसे जुड़ा मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। उनकी जेठानी कोमल शर्मा की पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आप छोड़कर भाजपा में शामिल होना सुमन शर्मा का एक बड़ा राजनीतिक फैसला माना जा रहा था, खासकर तब जब 26 जनवरी को मेयर चुनाव प्रस्तावित हैं। इस फैसले से आप को बड़ा झटका लगा था। इसी के बाद अब राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई किए जाने के आरोप लग रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मोहाली के सुहाना थाने में दर्ज एक मामले के आधार पर पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह करीब 6 बजे मनीमाजरा के सुभाष नगर स्थित घर से कोमल शर्मा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। कोमल शर्मा के पति सोनू शर्मा ने बताया कि वे उस समय सुबह की सैर पर गए हुए थे। पुलिस टीम में वर्दीधारी और सिविल कपड़ों में मौजूद कर्मी शामिल थे, जिन्होंने बिना पूर्व सूचना के उन्हें अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोमल शर्मा पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड में कार्यरत रह चुकी हैं। उनकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा सहित सैकड़ों भाजपा नेता मनीमाजरा थाने पहुंचे और गिरफ्तारी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि राजनीतिक दबाव में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर गरमाया हुआ है और आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

भाजपा नेता सोनू शर्मा ने कोमल शर्मा की गिरफ्तारी को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी किसी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि मेयर चुनाव से पहले दबाव बनाने की रणनीति है।

सोनू शर्मा के अनुसार, आम आदमी पार्टी द्वारा यह कार्रवाई इसलिए करवाई गई है ताकि अन्य पार्षदों को डराया जा सके और वे मेयर चुनाव में दबाव में आकर वोटिंग करें। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता का दुरुपयोग करते हुए निर्दोष परिवार के सदस्य को निशाना बनाया गया है, ताकि राजनीतिक फायदा उठाया जा सके। भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि इस तरह की दबाव की राजनीति से पार्टी डरने वाली नहीं है और इस पूरे मामले को लेकर कानूनी व लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें