फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य पर सवाल उठाए तो पार्षद ने शख्स को फोन करके दीं गालियां, एसएसपी को भेजी शिकायत

Wed, 27 Mar 2019 10:34 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फोन कॉल
विज्ञापन
चंडीगढ़ में वार्ड के विकास कार्य पर सवाल उठाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। भाजपा पार्षद को यह बात इस कदर नागवार गुजरी कि उन्होंने व्यक्ति को फोन कर गालियां देनी शुरू कर दीं। पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले में पुलिस एसएसपी को ईमेल करके शिकायत दी है। मामला वार्ड नं 24 का है।
विज्ञापन


पार्षद अनिल दुबे और पंजाब यूनिवर्सिटी के टेक्निकल स्टाफ संजीव वर्मा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें पार्षद बातचीत के आखिर में संजीव को गालियां दे रहे हैं। उसके बाद संजीव भी गाली-गलौच पर उतर आए। इस पूरे मामले पर पार्षद अनिल दुबे का कहना है कि संजीव वर्मा पिछले काफी समय से उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। वह सिर्फ उनसे बातचीत कर रहे थे।

संजीव मेरे जानकार हैं लेकिन वह पिछले काफी समय से मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। हम बातचीत कर रहे थे, कोई काम को लेकर बात हो रही थी। साजिश के तहत ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

- अनिल दुबे, भाजपा पार्षद
विज्ञापन

यह था मामला

पीयू में टेक्निकल स्टॉफ के तौर पर कार्यरत संजीव वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पूर्वांचल के व्यक्ति को लोकसभा का टिकट देने की बात पर चर्चा चल रही थी। सभी अपनी-अपनी बात रख रहे थे। इस बीच संजीव वर्मा ने लिखा कि वह पार्षद अनिल दुबे के वार्ड में गए थे, वहां लोगों ने बताया कि पार्षद जहां रहते हैं, सिर्फ वहीं पर विकास किया है, वार्ड के अन्य हिस्सों में कहीं काम नहीं हुआ है।

पार्षद पहले अपने वार्ड को अच्छे से संभाल लें, फिर उन्हें आगे की सोचना चाहिए। संजीव का आरोप है कि इतना लिखने के कुछ देर बाद उनके पास पार्षद अनिल दुबे का फोन आ गया और वह पूछने लगे कि कौन सा काम नहीं हुआ है। इस पर संजीव वर्मा ने कहा कि वह साथ चलेंगे और लोगों को आमने-सामने बैठाकर बात करा देंगे। दुबे इस बीच कहते रहे कि उन्होंने वार्ड में हर काम कराया है।

मेरे बारे में लिखने से पहले 10 बार सोच लिया करो। संजीव का कहना है कि वह बार-बार बोलते रहे कि चर्चा चल रही थी तो उन्होंने अपनी बात रखी, इसमें गुस्सा होने वाली कोई बात नहीं है। इसी दौरान बात करते-करते दुबे भड़क गए और गालियां देने लगे। उसके बाद संजीव भी गाली-गलौच पर उतर आए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें