फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा ने नौकरी आंकड़े जारी कर कांग्रेस को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने कहा- दस साल में एक लाख 43 हजार को दी सरकारी नौकरी, जबकि कांग्रेस ने 86 हजार 67 युवाओं को दी नौकरी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा ने पिछले दस साल में हरियाणा में दी गई सरकारी नौकरियों के आंकड़े जारी कर कांग्रेस को घेरा है। भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस के 2005 से 2014 तक शासन में कुल 86 हजार 67 युवाओं को नौकरी दी गई। भाजपा ने 2014 से 2024 तक के कार्यकाल में 1 लाख 43 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं। ईपीएफओ के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस के शासन में 46.20 लाख फॉर्मल सेक्टर की नौकरियां दी गई थीं, जबकि भाजपा शासन में यह आंकड़ा बढ़कर 1.60 करोड़ हो गया। यह आंकड़ा भी दोगुने से ज्यादा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता प्रवीण आत्रेय ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में नौकरी के लिए पर्ची बनती थी और नेता से लेकर अधिकारियों की पहले जेब गर्म होती थी, तब जाकर युवाओं को नौकरी मिलती थी। पूरा प्रदेश जानता है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन में विशेष क्षेत्र के युवाओं और नेताओं के रिश्तेदारों को नौकरी मिलती थी। गरीब परिवारों के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी सपना थी। भाजपा ने सत्ता में आते ही इस परिपाटी को तोड़ा और एक सिस्टम बनाकर सबसे पहले बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी देने की शुरुआत की। भाजपा के मुताबिक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और पीएमएमवाई जैसी योजनाओं के तहत पिछले 10 साल में प्रदेश में 33.81 लाख रोजगार सृजित हुए हैं, जो पूरे देश के कुल रोजगार का 9 प्रतिशत है। 2015 से 2023 के बीच राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से 17.18 लाख नौकरियां सृजित की गईं। भाजपा का कहना है कि भर्ती रोको गैंग की वजह से राज्य की कई सारी भर्तियां प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें