फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर भाजपा-कांग्रेस का फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के 20 बड़े संकल्पों के साथ हर जिले के लिए संकल्प पत्र जारी किया, कांग्रेस ने किए 100 से अधिक वादे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दस साल से सत्ता से बेदखल कांग्रेस ने अपने किसानों और मजदूरों की कर्ज माफी का एलान कर बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने सात गारंटी के साथ सभी वर्गों के लिए 100 से अधिक बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस ने ऐसा कोई वर्ग नहीं छोड़ा है, जिसके लिए उसके घोषणापत्र में कोई वादा न हो। वहीं, दस साल से सत्तारूढ़ भाजपा ने मुफ्त की रेवड़ी नहीं बांटने के अपनी रणनीति के उलट 18 से 60 साल तक की सभी महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपये और गरीब महिलाओं को 500 रुपये में सिलिंडर देने का वादा किया है। भाजपा ने इन 20 सूत्रीय संकल्प-पत्र के साथ हर जिले का भी संकल्प पत्र जारी किया है। दोनों घोषणा पत्रों के आकलन से साफ है कि दोनों दलों ने महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस किया है। हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि पहले से साढ़े चार लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्जदार प्रदेश में वादों को पूरा करना दोनों दलों के लिए आसान नहीं होगा।
दोनों राष्ट्रीय दलों ने अपने-अपने घोषणा पत्रों में खासकर महिलाओं को साधने की कोशिश की है। भाजपा ने 2100 रुपये और कांग्रेस ने 2000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया है। इसके अलावा दोनों दलों का रोजगार पर पूरा फोकस है। दो लाख खाली पदों को भरने के लिए वादे किए हैं। हालांकि कांग्रेस इसमें भाजपा से आगे निकल गई है और भर्ती विधान के नाम से भर्तियों को पूरा कैलेंडर जारी करने का वादा किया है। भाजपा ने किसानों के लिए 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद की गारंटी दी है, जबकि कांग्रेस ने एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का वादा किया है। भाजपा ने पेंशन को डीए की तर्ज पर बढ़ाने की घोषणा की है, जबकि कांग्रेस ने सीधे दो गुना (6 हजार रुपये) करने का दावा किया है। कर्मचारियों की बड़ी मांग ओपीएस पर भाजपा ने चुप्पी साध रखी है, जबकि कांग्रेस ने इसे लागू करने की घोषणा की है। मुफ्त इलाज को लेकर भाजपा ने चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज और परिवार के 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने की केंद्र सरकार की घोषणा दोहराई है। कांग्रेस 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का वादा कर रही है।
विज्ञापन



वार्षिक बजट में अनावश्यक खर्च किए जाएंगे बंद: भुक्कल
वादों को लागू करने के लिए प्रदेश पर और कर्ज बढ़ने के सवाल पर कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र समिति की चेयरपर्सन गीता भुक्कल ने कहा कि करीब दो लाख करोड़ रुपये के वार्षिक बजट में अनावश्यक खर्चों को बंद किया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा सेवाएं हमारी प्राथमिकता होंगी। हरियाणा प्रगति वाला प्रदेश है और राजस्व भी आएगा। इसके लिए विशेषज्ञों के साथ पहले ही मंथन किया जा चुका है।


कांग्रेस और भाजपा की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा
कांग्रेस-
हर विधानसभा क्षेत्र में एक महिला काॅलेज और प्रत्येक ब्लाॅक में आईटीआई। कुरुक्षेत्र में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर विश्वविद्यालय। मेवात में विश्वविद्यालय और स्किल सेंटर, संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम पर विश्वविद्यालय। शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत शिक्षकों के कार्यकाल में दो साल की बढ़ोतरी।
भाजपा-
देश के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले ओबीसी व एससी जातियों के प्रदेश के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रदेश को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाकर आधुनिक स्किल का प्रशिक्षण देंगे। अव्वल बालिका योजना के तहत ग्रामीण
क्षेत्र में कॉलेज जाने वाली हर छात्रा को स्कूटी देंगे।

खिलाड़ी
कांग्रेस - खिलाड़ियों के लिए पदक लाओ, पद पाओ की नीति लागू होगी। ओलंपिक पदक विजेताओं को गांवों को आदर्श गांव बनाएंगे। खिलाड़ियों को नौकरी की गारंटी मिलेगी, सभी नौकरियों में खेल कोटा बहाल होगा।

भाजपा- हर जिले में ओलंपिक खेलों की नर्सरी बनाई जाएगी। खिलाडि़यों को प्रतिदिन 500 रुपये डाइट। हर खिलाड़ी का 20 लाख तक का मेडिकल बीमा होगा। हर पंचायत को 25 लाख की खेल प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
-
उद्यमी
कांग्रेस -
राज्य जीएसटी का सरलीकरण और पुराने बकाया केसों का वन टाइम सेटलमेंट होगा। नई औद्योगिक नीति लाकर लेबर इंसेंटिव मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश स्तर पर व्यापारी आयोग बनाया जाएगा। सब्जी मंडियों में लगाई गई 1 प्रतिशत मार्केट फीस समाप्त की जाएगी।
भाजपा-
सभी ओबीसी वर्ग के उद्यमियों की, मुद्रा योजना के अतिरिक्त, 25 लाख रुपये तक के ऋण की गारंटी प्रदेश सरकार उठाएगी। आईएमटी खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहर बनाए जाएंगे। जीएसटी के पुराने केसों का निपटान करते हुए बकाया माफ करेंगे। पीपीपी मोड में महेंद्रगढ़ में डिफेंस व एयरो हब बनाएंगे।

परिवहन
कांग्रेस-
परिवहन विभाग के चालकों और परिचालकों को बस अड्डों में या नजदीक आवासीय सुविधा दी जाएगी। स्क्रैप नीति में संशोधन करके वाहनों के नियमित रखरखाव और प्रदूषण के मानकों के आधार पर वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा-
कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर रहेगा। केंद्र सरकार के सहयोग से केएमपी रेल कॉरिडोर का निर्माण और नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन। विभिन्न रैपिड रेल सेवाओं व फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो सेवा की शुरुआत करने का वादा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें