फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा चंडीगढ़ ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की शुरुआत की

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की शुरुआत की घोषणा की। भाजपा का यह 90 दिवसीय अभियान 25 सितंबर को नई दिल्ली से प्रारंभ हुआ था जोकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन से प्रेरित है।
विज्ञापन

मल्होत्रा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में स्वदेशी उत्पादों के प्रति गर्व की भावना जगाना और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है। इसका मुख्य संदेश है हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी। यह अभियान 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रारंभ हुआ और 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर सम्पन्न होगा। तीन महीनों तक चलने वाले इस अभियान में स्वदेशी मेलों, प्रदर्शनियों, निबंध व क्विज प्रतियोगिताओं, व्यापारी व उद्यमी सम्मेलन, युवाओं के लिए सिग्नेचर ड्राइव, इनोवेशन टॉक्स, रील्स प्रतियोगिताएं, स्वदेशी रथ यात्राएं, प्रभात फेरियां और सांस्कृतिक गतिविधियां जैसे नुक्कड़ नाटक एवं कला प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।
प्रदेश महामंत्री एवं अभियान संयोजक रामवीर भट्टी ने बताया कि अमित राणा, अमनदीप सिंह, रमेश कुमार और मोहनिंदर निराला को इस अभियान का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें