फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थित उम्मीदवार चार अगस्त को करेंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव की तैयारियों में सभी जुटे हैं। प्रचार-प्रसार के लिए सभी साधनों का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर उम्मीदवार नामांकन भी करवाएंगे। चार अगस्त को भाजपा समर्थित सभी उम्मीदवार अपना नामांकन करवाएंगे। वे इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया का प्रयोग प्रचार-प्रसार में हो रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के उम्मीदवारों में साइंस वर्ग से डॉ. सुमन मोर, आर्ट्स वर्ग से प्रो. संजय कौशिक व डॉ. अजय रंगा शामिल हैं। साइंस से प्रोफेसर कांस्टीट्यएंसी से कौन उम्मीदवार होगा, अभी भाजपा ने तय नहीं किया है। हालांकि किसी को समर्थन देने की बात भी चल रही है। यह सभी लोग चार अगस्त को अपना नामांकन रजिस्ट्रार कार्यालय में करेंगे। पांच अगस्त नामांकन की आखिरी तिथि है। वहीं कांग्रेस ग्रुप भी अपना नामांकन दर्ज कराएगा। सूत्रों का कहना है कि डमी उम्मीदवार भी उसी दिन नामांकन कराएंगे। कुछ को बैठाया जाएगा तो कुछ को वोट काटने के लिए खड़ा किया जाएगा। हालांकि नाम वापसी के दिन तक कई वापस भी लौट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें