फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 20 हजार लीटर मुफ्त पानी के वादे पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने प्रत्येक परिवार को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का वादा किया था, लेकिन एक साल बाद भी इसे लागू नहीं कराया गया।
विज्ञापन

राणा ने सवाल उठाया कि सांसद ने इस वादे को पूरा कराने के लिए केंद्र सरकार, चंडीगढ़ प्रशासन या नगर निगम के समक्ष कितनी बार मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन बाद में उन्हें भूल जाती है। राणा ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता अब केवल घोषणाओं और प्रदर्शनों से प्रभावित नहीं होगी, बल्कि चुनावी वादों पर जवाबदेही चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रदर्शन करने से पहले अपने अधूरे वादों का जवाब देना चाहिए, जबकि भाजपा जनहित और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें