फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala: भाजपा व शिअद नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात, हत्याकांड की NIA जांच की उठाई मांग

Mon, 30 May 2022 06:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सीधे तौर पर युवाओं के चहेते गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या के जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर मान सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है। भाजपा और शिअद नेताओं ने सोमवार को अलग-अलग समय पर पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक सुर में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग उठाई। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब एक बेहद संवेदनशील राज्य है। राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ने के कारण यहां के लोग डरे हैं। ऐसे में यहां की सरकार की बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा शिष्टमंडल ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और पंजाब की बद से बदतर कानून-व्यवस्था को लेकर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की। पंजाब के मौजूदा अत्यंत विस्फोटक हालातों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि पंजाब में पिछले दो महीनों में पंजाब सरकार व पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे 50 के लगभग हत्याएं, सैकड़ों लूटपाट की घटनाएं, डकैतियां हो चुकी हैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि जब से पंजाब में आप सरकार बनी है तब से पंजाब में दोबारा गैंगस्टर कल्चर चरम पर पहुंच गया है। पिछले लगभग दो महीनों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप नंगल समेत पांच कबड्डी खिलाड़ियों की हत्या की जा चुकी है। 
विज्ञापन


कबड्डी मैचों में सरेआम गोलियां चलाई जा रही हैं। पटियाला में पुलिस-प्रशासन की आंखों के समक्ष भड़की हिंसा और सभी के श्रद्धा के केंद्र महान तीर्थ स्थल श्री काली माता मंदिर की बेअदबी पंजाब की भगवंत मान सरकार और पुलिस-प्रशासन की नाकामी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। पंजाब पुलिस के लिए इससे शर्मनाक बात क्या होगी कि पंजाब पुलिस के अपने गुप्तचर विभाग के मुख्यालय पर अपराधी ग्रेनेड से सरेआम दिन-दिहाड़े हमला कर फरार हो जाते हैं और पुलिस के गुप्तचर विभाग या सरकार को इसकी खबर भी नहीं मिलती। 

वहीं शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सीधे तौर पर युवाओं के चहेते गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या के जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ आप के पोर्टल पर एक गुप्त सुरक्षा वापसी दस्तावेज जारी कर पद की शपथ का उल्लंघन करने के आरोप में दर्ज किया जाए। उन्होंने मांग की है कि मूसेवाला की हत्या के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराई जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें