फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी की सहयोगी अकाली दल की मांग, CAA में मुस्लिम भाईचारे को भी किया जाए शामिल

Sun, 22 Dec 2019 10:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

बीजेपी की सहयोगी पार्टी अकाली दल ने भी सीएए पर अपना रुख स्पष्ट किया। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मांग की है कि इस कानून में मुस्लिम भाइचारे को भी शामिल किया जाना चाहिए। इस दौरान मुस्लिम भाईचारे के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा सुखबीर सिंह बादल को एक घोषणा पत्र भी दिया गया। जिसमें सीएए में मुस्लिम लोगों को शामिल करने संबंधी उनके द्वारा लिए स्टैंड की सराहना की गई। 

विज्ञापन


बादल ने कहा कि इस प्रस्ताव के लिए उनकी यह राय है कि लोकतांत्रिक तथा धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों तथा गुरु साहिबान के सरबत का भला के संदेश को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम भाईचारे के लोगों को सीएए से बाहर नहीं रखा जाना चाहिए।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लोगों के बीच नहीं जाते हैं। उधर कांग्रेसी विधायकों की धक्केशाहियों ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है।
विज्ञापन


मिनी सचिवालय के सामने आयोजित एक धरने में अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसी विधायक मदन लाल जलालपुर ने पुलिस को गांव तख्तूपुरा की एक महिला को उठाकर लाने का आदेश दे दिया और 42 ग्रामीणों के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया। 

सुखबीर ने पटियाला के एसएसपी को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने और झूठा केस वापस लेने के लिए कहा। बादल ने चेतावनी दी कि अकाली-भाजपा की सरकार बनने पर लोगों के खिलाफ झूठे केस दर्ज करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सुखबीर ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री के गृह जिले में अवैध रेत खनन, अवैध शराब का काम कर रहे हैं और नशा तस्करों से भी महीने के तौर पर पैसे ले रहे हैं। बादल ने साफ किया कि कांग्रेस सरकार को शामलात जमीनें अपने चहेतों को कौड़ियों के भाव नहीं बेचने दी जाएंगी।

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था तहस नहस हो चुकी है, क्योंकि सुखजिंदर रंधावा जैसे मंत्रियों समेत अन्य कई कांग्रेसी नेताओं द्वारा जग्गू भगवानपुरिया जैसे गैंगस्टरों को संरक्षण दिया जा रहा है। 

उन्होंने वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के खाली खजाने संबंधी दावों पर कहा कि वित्तमंत्री द्वारा अपने सरकारी आवास पर 27 एयरकंडीशनरों और 17 गीजरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने घोषणा की कि यदि लोगों के खिलाफ दर्ज किए सभी झूठे केस वापस न लिए गए तो अकाली दल अपना आंदोलन तेज कर देगा। इस दौरान पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि पटियाला की सांसद परनीत कौर ने तख्तुपूरा धक्केशाही मामले में पीड़ित लोगों के पक्ष में आवाज नहीं उठाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें