फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने को पढ़ें गुडन्यूज

Fri, 12 Dec 2014 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग से जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र बनवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी। अब आपको ये प्रमाणपत्र आवेदन करने के एक सप्ताह के भीतर मिल जाएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्यमंत्री ने एक सप्ताह के भीतर आवेदन के बाद जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के आदेश जारी किए हैं। आवेदकों को उनकी परेशानी से बचाने के लिए आवश्यक कागजात पूर्ण करके ही लिए जाने और उनकी सूची कार्यालय के बाहर लगाने को कहा है।

भविष्य में जिला रजिस्ट्रारों को आवेदन भेजने से पहले सभी रजिस्ट्रार अपने स्तर पर कागजात पूर्ण कराएंगे। किसी भी दशा में अधूरे और अपूर्ण आवेदन आगे न भेजे जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह से अधिक समय तक लंबित आवेदनों की सूचना चीफ रजिस्ट्रार को ई-मेल द्वारा भेजी जानी भी अनिवार्य है। इसमें जानबूझकर देरी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

200 कर्मचारियों के तबादले

स्वास्थ्य विभाग ने जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन में काफी लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का वीरवार को तबादला कर दिया। विभाग नेे तीन कनिष्ठ सांख्यिकीय रोग वैज्ञानिक, 21 सांख्यकीय सहायक और 35 सांख्यिकीय लिपिकों सहित 200 अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण किए हैं।

विभाग ने जनता की सुविधा के मद्देनजर काफी समय से खाली पड़े पदों पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। राज्य के सभी सिविल सर्जनों को स्थानांतरित कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।

भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें मिलने के बाद जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन के 200 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है।
-अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें