फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा के खिलाफ खुलकर बोले बीरेंद्र सिंह, कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया

Sun, 11 Sep 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, असंध
विज्ञापन
Birender Singh On Bhupinder Singh Hooda - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री बिरेंद्र सिंह ने एक बार फिर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ बोला है। बिरेंद्र सिंह ने कहा है कि अगर असंध का विकास करवाना है तो पैसे के दम पर टिकट लाने वालों को सबक सिखाना जरूरी है। अगर आप अपना विधायक बनाओगे तभी असंध का विकास होगा। 
विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह 42 साल कांग्रेस में रहे, कांग्रेस ने सभी नेताओं को भ्रष्टाचार व बेईमानी करने को हरी झंडी दे रखी थी। उन्हें कोई रोकने वाला नहीं था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुछ तो गलत किया है, इसलिए उनको आज ये दिन देखने पड़ रहे हैं। नहीं तो वो भी कांग्रेस सरकार में मंत्री था, अगर उन्होने भी गलत किया होता तो ऐसे दिन देखने पड़ते। केंद्रीय इस्पात मंत्री बिरेंद्र सिंह शनिवार को बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गौरव रैली में पहुंचने का न्योता दे रहे थे। 

बिरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कुछ लोग जातिवाद के नाम पर जहर घोलने का काम कर रहे हैं, जोकि आपसी भाईचारे के लिए सही नहीं है। अगर ऐसा होता है तो पूरा प्रदेश तबाह हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को गांव व शहर के स्कूलों की शिक्षा का स्तर एक समान बनाना चाहिए, अगर ऐसा नहीं होता तो फिर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे मेरिट में पिछड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज मंत्री बनाने को लेकर एक कानून बन गया है कि हरियाणा में केवल 13-14 ही मंत्री बन सकते हैं। अगर यहां पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा होते तो सभी को मंत्री बना सकते थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज के समय में सारी पावर केवल मुख्यमंत्री के हाथ में है। कोई भी मंत्री, विधायक या सीपीएस के पास कोई पावर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जनता रिश्वत देना बंद कर दे तो भ्रष्टाचार अपने आप खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हुड्डा ने कुछ गलत किया है, इसलिए तो ऐसे दिन देखने पड़ रहे हैं : बिरेंद्र सिंह

बीरेंद्र स‌िंह - फोटो : file photo
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश का विकास सही मायने में तभी होगा जब सारा क्षेत्र सड़क, जहाज, रेल तंत्र से जुड़ा होगा। प्रदेश का किसान निश्चित तौर पर मेहनती है परंतु बदलते परिवेश में खेती के साथ-साथ किसानों को व्यापार व उद्योग जैसे क्षेत्रों में आगे आना चाहिए, क्योंकि छोटे किसान सिर्फ खेती पर गुजर-बसर नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ईमानदार हैं, वह हरियाणा को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहली बार निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से एचसीएस का चयन हुआ है, जिसमें योग्य युवाओं को आगे आने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में शुगर मिल की जगह शुगर कांपलेक्स होने चाहिए, जिसमें ज्वार व बाजरा की नई हाइब्रिड से नवीनतम तकनीकों द्वारा शुगर व बिजली का उत्पादन साल भर किया जा सके। जिससे किसानों की आर्थिक दशा में और सुधार होगा। उन्होंने कहा कि गौरव रैली में प्रदेश के हर मुद्दे को पुरजोर ढंग से उठाया जाएगा। इस अवसर पर सीपीएस व असंध के विधायक बख्शीश सिंह नपा चेयरमैन दीपक छाबड़ा, ब्लॉक समिति चेयरमैन सीमा देवी, गुरबख्शीश लाडी, हरप्रीत सिंह, दिलबाग मूंड, बृजलाल टक्कर, नरेश शर्मा, ओमप्रकाश गर्ग, गुलाब मुनक, सुनीता अरडाना, ब्रह्मपाल राणा, गुरजंट थल, राजीव अरडाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें