भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। महाराष्ट्र की तर्ज पर हरियाणा में भी बिना मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा के ही चुनाव लड़ा जाएगा।
पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले ही इस बारे में अपना बयान जारी कर चुके हैं। बीरेंद्र सिंह सोमवार को डूमरखां गांव में कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा हरियाणा में विधानसभा का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी। बीरेंद्र सिंह ने इनेलो नेता अवतार सिंह भड़ाना द्वारा ओमप्रकाश चौटाला को तिहाड़ जेल से ही शपथ दिलाए जाने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ओमप्रकाश चौटाला को जब तक अदालत बरी नहीं करती तब तक वह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
उधर, जुलाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर पार्टी जींद व कैथल से चुनाव लड़ाएगी तो वह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर से पहले सभी उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित कर दी जाएगी