फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आईएएस बीडी ढालिया बने इनेलो के नए प्रदेशाध्यक्ष, अभय चौटाला प्रधान महासचिव

Fri, 14 Jun 2019 10:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बीरबल दास ढालिया और अभय चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के पुनर्गठन का सिलसिला जारी रखते हुए बीरबल दास ढालिया आईएएस (सेवानिवृत्त) को पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष घोषित किया है।

विज्ञापन


ढालिया लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और अनेक पदों पर कार्यभार संभाला है। पुरानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वह उपाध्यक्ष थे। लोकसभा चुनाव में करारी हार झेल चुके इनेलो में नई जान फूंकने का जिम्मा अब ढालिया पर आ गया है। 

अशोक अरोड़ा के इस्तीफा देने के बाद प्रदेशाध्यक्ष पद खाली हुआ था। जींद उपचुनाव, नगर निगम चुनावों और लोकसभा चुनाव में करारी हार से अरोड़ा आहत थे। ओमप्रकाश चौटाला ने ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला को प्रदेश प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। पहले इस पद पर उनके बडे़ भाई अजय चौटाला थे।
विज्ञापन


 उनके नई पार्टी बनाने के बाद से यह पद खाली चल रहा था। अनुशासन समिति के अध्यक्ष पहले की तरह पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी ही बने रहेंगे। नछत्र सिंह मल्हान कार्यालय सचिव और प्रो. हरबंस सिंह मुख्य मीडिया संयोजक का कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन

ये बनाए जिलाध्यक्ष

पंचकूला पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, अंबाला शीशपाल जंधेड़ी, कुरुक्षेत्र संदीप टेका, कैथल कंवरपाल शर्मा, जींद पूर्व विधायक रामफल कुंडू, सिरसा पदम जैन, फतेहाबाद बलविंदर सिंह कैरों, भिवानी सुनील लांबा, हिसार सतबीर सिसाय, महेंद्रगढ़ राव होशियार सिंह, गुरुग्राम रोहताश खटाना, फरीदाबाद देवेंद्र चौहान, रोहतक सतीश नांदल, झज्जर महावीर गुलिया, सोनीपत सुरेंद्र छिकारा, पानीपत हेमराज जागलान, करनाल यशवीर राणा, यमुनानगर महिपाल ढांडा, मेवात मोहम्मद तलाह, पलवल अजीत सिंह बॉबी, रेवाड़ी डॉ. राजपाल यादव एवं दादरी विजय पंचगामा। इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों के नामों की भी घोषणा की गई है। सिरसा से अर्जुन चौटाला को इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई आईएसओ का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष
पानीपत के ओमप्रकाश माटा, रेवाड़ी के सुनील यादव, घरोंडा से पूर्व विधायक रेखा राणा, करनाल से स. कंवरजीत सिंह प्रिंस, कैथल से पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान और सोनीपत से इंद्रजीत दहिया।

विधायक, पूर्व विधायकों को महासचिव का जिम्मा
बरवाला से विधायक वेद नारंग, सोनीपत के पूर्व विधायक रामकुमार सैनी, पलवल से महेंद्र सिंह चौहान, आदमपुर से राजेश गोदारा, नरवाना से बलदेव बाल्मीकि, डबवाली से पूर्व विधायक डॉ. सीता राम व बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

इन्हें सचिव का जिम्मा
भिवानी से डॉ. केसी काजल, गुरुग्राम से किशोर यादव, यमुनानगर से दलमीरा सैनी, नारनौल से सतबीर बडेसरा, अवकाश प्राप्त हरियाणा सिविल सर्विस से जगतार सिंह संधू, पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर, मेवात से एडवोकेट अयूब खां और करनाल से रामकुमार ऐबला।

रिटायर्ड डीजीपी मलिक नीति एवं कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष
डॉ. एमएस मलिक, डीजीपी (सेवानिवृत्त) को नीति एवं कार्यक्रम कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ गुरुग्राम से विरेन राणा समिति सदस्य बनाए गए हैं। पूर्व विधायक रणबीर मंदोला को संगठन सचिव, पंचकूला के प्रवीण आत्रेय को फिर राज्य प्रवक्ता और कैथल से पारस मित्तल को खजांची नियुक्त किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें