फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की पत्नी के खाते में आए करोड़ों रुपये, जांच में सच आया सामने

Thu, 29 Dec 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
बैंक अकाउंट
विज्ञापन
फौजी की पत्नी उस समय गश खाकर गिर पड़ी, जब उसे अपने खाते में करोड़ों रुपये होने का पता चला। जांच की तो बड़ा खुलासा हुआ। मामला हरियाणा के अंबाला कैंट का है।
विज्ञापन


सेना के एक जवान की पत्नी मंगलवार को उस वक्त अचंभे में आ गई जब उसके मोबाइल पर खाते में चार करोड़ रुपये जमा होने का मेसेज आया। महिला ने पहले तो ये बात पति को बताई और फिर बैंक जाकर अधिकारियों को।

इस वाकये से हैरत में पड़े बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचित करने के साथ ही आयकर विभाग को भी मेल से सूचना भेजी है। बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल खंगालने में जुटा है। तोपखाना चौकी पुलिस प्रभारी जोरा जीत सिंह के अनुसार एक राष्ट्रीयकृत बैंक प्रबंधक ने उन्हें इस आशय की शिकायत फोन पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों ने फ्रीज कर दिया खाता

बैंक
जानकारी के अनुसार सेना के एक जवान की पत्नी ने सेना क्षेत्र में स्थित बैंक में चार महीने पहले खाता खुलवाया था। तब से इसमें कोई लेनदेन नहीं हुआ था। मंगलवार को अचानक खाताधारक के मोबाइल पर चार करोड़ रुपये जमा होने का मेसेज आया।

महिला ने यह मेसेज फौजी पति को दिखाया और उसके बाद बैंक जाकर अधिकारियों से इस बारे में पूछताछ की। मामला संज्ञान में आने पर बैंक अधिकारी भी सकते में आ गए।

उन्होंने महिला के बैंक अकाउंट की डिटेल चेक की तो महिला की बात की तो पुष्टि हो गई लेकिन ये पता नहीं चल सका कि रुपये किसने और कहां से जमा कराए हैं। बैंक अधिकारियों ने इस खाते को फ्रीज कर दिया है और पड़ताल शुरू कर दी है। बैंक ने इस बारे में अपने उच्चाधिकारियों के साथ ही आयकर विभाग को भी जानकारी दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें