फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू पर बरसे बिक्रम मजीठिया, कहा- जहाज के आगे बांधकर पाकिस्तान फेंक आएं

Wed, 06 Mar 2019 07:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर/ मलोट (पंजाब)
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया
विज्ञापन

पंजाब में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर घमासान थम नहीं रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया ने सिद्धू पर निशाना साधा है। एयर स्ट्राइक पर नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर निशाना साधते हुए मजीठिया ने कहा कि अगली बार जब फौज कार्रवाई के लिए जाए तो सिद्धू को जहाज के आगे बांधकर ले जाएं।

विज्ञापन


सिद्धू को भी पता चल जाएगा कि बम पेड़ पर गिरते हैं या किसी व्यक्ति पर। बाद में इन्हें भी वहीं फेंक आएं, जिससे इधर के लोग भी खुश, उधर के भी खुश, क्योंकि लड़ाई कोई नहीं चाहता। सिद्धू भी अपने यार दिलदार इमरान खान के पास रह लेंगे। 

बिक्रम सिंह मजीठिया ने वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल को झूठा करार देते हुए कहा कि इन्होंने चुनाव घोषणापत्र में दर्ज एक भी वादा पूरा नहीं किया है। मनप्रीत चाइना मेड खजाना मंत्री है। मजीठिया ने मलोट में बुधवार को यूथ अकाली दल की रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने बठिंडा में थर्मल प्लांट वाली चिमनी से धुआं निकालने की बजाए कर्मियों का धुआं निकाल दिया। 
विज्ञापन


ऊपर से कहते हैं कि कोई टैक्स नहीं लगाया। अब बिजली बिल पर लगे 20 प्रतिशत टैक्स ने लोगों की जेब ढीली कर दी हैं। अब लोगों को सच्चे बादल व झूठे बादल का भी पता चल गया है। जाखड़ को फिरोजपुर सीट से चुनाव लड़ने का आमंत्रण देते हुए मजीठिया ने कहा कि इस चुनाव में पता चल जाएगा कि कांग्रेस ने बीते दो वर्ष में क्या काम किए हैं। 

मजीठिया ने कहा कि दो वर्ष में 919 किसान खुदकुशी कर चुके हैं। सरकार ने गांव-गांव में जाकर फॉर्म भरवाए थे। जिससे कर्ज माफी की शुरुआत की थी, उसका भी कर्ज माफ नहीं कर पाए। नौकरी मांगने पर लाठी मिल रही है। मजीठिया ने लोगों को आह्वान किया कि जब भी आपके हलके में कोई कांग्रेसी आए तो उसका घेराव करें और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखा दें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें