फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठिया का तंज- नवजोत सिद्धू की पत्नी भी नहीं बता सकती वे कहां हैं, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे

Wed, 02 Jan 2019 10:44 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया ने नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पर नए साल पर ऐसा तंज कस दिया कि सुनकर सभी चुप ही रह गए। पूर्व मंत्री मजीठिया ने नव वर्ष की सुबह अपने परिवार के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान मीडिया ने उनसे पूछा कि मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि वह शनिवार और रविवार को गुरु नगरी में रहकर सेवा करेंगे, पर पिछले कई दिनों से वह गुरु नगरी से गायब हैं।
विज्ञापन


इस सवाल के जवाब में मजीठिया ने कहा कि इस बारे में तो मीडिया सिद्धू से ही बात करे। बार बार पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सिद्धू की पत्नी भी नहीं बता सकती कि इस समय वह कहां हैं। मजीठिया को जब बताया गया कि सिद्धू एक बार फिर कपिल शर्मा के शो में चले गए हैं, तो उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ, वह पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी बाजवा को जफ्फी तो नहीं डाल रहे है। मजीठिया ने कहा कि वह गुरु के आगे अरदास करके आए हैं कि उन्हें भी सद्धबुद्धि दें।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में धांधली हुई है। वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का वोट कोई दूसरा डाल गया। इससे स्पष्ट है कि जब पंजाब के एक मंत्री का वोट कोई जाली डाल सकता है तो आम आदमी का वोट कैसे सुरक्षित रह सकता है। पंच-सरपंच चुनने की प्रक्रिया कांग्रेस को प्रदेश पार्टी के दफ्तर से पूरी कर लेनी चाहिए थी, ताकि पंजाब आर्थिक बोझ से बच जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें