पंजाब के माल और लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी गंदगी का ढेर बन गई है। पंजाब भेजे गए दिल्ली के आप नेताओं के खिलाफ लगातार हो रहे खुलासे इसका सबूत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने अपने निजी हितों के लिए सभी का इस्तेमाल किया है। मजीठिया सोमवार को मजीठा के वार्ड नंबर 4 और 10 में विकास कार्यों के लिए 80 लाख का चेक देने आए थे।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते समय मजीठिया ने कहा कि सुच्चा सिंह छोटेपुर और दिल्ली के आप विधायक कर्नल दविंदर सहरावत ने पजाब गए दिल्ली के नेताओ के प्रति किए गए खुलासे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केजरीवाल ने कैसे नेताओं को संरक्षण देते हैं। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी गंदगी का ढेर बन गई है। उन्होंने कहा कि यदि एक -दो नेता बुरे होने तो बंदा यह समझ कर चुप हो जाता है कि चलो तालाब में एक-दो मछलियों गंदी होती हैं पर यहां तो सारा तालाब ही गंदगी के साथ भरा पड़ा है। आए दिन आप के नेता, विधायक, मंत्री अपनी करतूतों कारण मीडिया की चर्चा में रहते हैं।