फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: शिअद ने आप विधायक और उनके बहनोई पर लगाया अवैध खनन का आरोप, कहा- सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट जाएंगे

Sat, 30 Sep 2023 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पार्टी कार्यालय में सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पत्रकारों को अवैध खनन में विधायक की संलिप्तता के वीडियो और तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि सीआईए की टीम ने अवैध खनन की जगह पर छापे मारे क्योंकि स्थानीय पुलिस आप विधायक और उनकी टीम के साथ मिली हुई थी।
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने तरनतारन में आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा और उनके बहनोई निशान सिंह पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पार्टी ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का एलान भी किया है।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पत्रकारों को अवैध खनन में विधायक की संलिप्तता के वीडियो और तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि सीआईए की टीम ने अवैध खनन की जगह पर छापे मारे क्योंकि स्थानीय पुलिस आप विधायक और उनकी टीम के साथ मिली हुई थी। जिन वाहनों का इस्तेमाल अवैध खनन में किया जा रहा था, उनके पंजीकरण नंबर पुलिस द्वारा इसमें शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह द्वारा ग्राम बिहारीपुर की भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर भारी मात्रा में रेत निकाली गई। उन्होंने खुलासा किया कि खनन निरीक्षक ने सात अगस्त 2023 को निशान सिंह और उनकी टीम द्वारा इस्तेमाल की गई मशीनरी को जब्त कर लिया था, जिसे बाद में सरकार के दबाव में छोड़ दिया गया था। मजीठिया ने घोषणा की कि वह जल्द पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और अवैध खनन की स्वतंत्र जांच की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें