फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने महिला पर फेंका तेजाब, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fri, 05 Oct 2018 02:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
acid attack
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने सिटी सेक्टर-7 में एक महिला पर तेजाब फेंक दिया। हमले में बुरी तरह झुलसी महिला को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सेक्टर-7 में किराये के मकान में रहने वाली 31 वर्षीय कविता अनेजा शहर में ही लेबर डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। वह रोज की तरह शाम को नौकरी से घर पैदल आ रही थी कि घर के पास पहुंचते ही पीछे से दो युवक बाइक पर आए और महिला पर एसिड फेंक दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वारदात के वक्त महिला ने चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। एसपी ने एसआईटी का गठन कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वारदात हमले वाली जगह के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। महिला का उपचार कर रहे डॉ. संजय ने बताया कि महिला के चेहरे, गले, पांव व अन्य हिस्सा काफी झुलस गया है। गंभीर हालत के चलते उसे चंडीगढ़ अस्पताल रेफर किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें