फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाइक सवार युवकों ने बहस के बाद कार चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-70 स्थित अमर अस्पताल चौक के पास कार चालक और मोटरसाइकिल सवार के बीच बहस हो गई। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार ने कार चालक पर हमला कर दिया। हमले में कार चालक के सिर में चोट आई है जिसे इलाज के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। कार चालक जपनीत सिंह ने पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्तों से मिलकर घर लौट रहा था। जब वह अमर अस्पताल के पास चौक से बाईं ओर मुड़ा तो अचानक उसके सामने एक मोटरसाइकिल आ गई। उसने तुरंत ब्रेक लगाया और हॉर्न बजाया लेकिन मोटरसाइकिल चालक ने अपनी मोटरसाइकिल पीछे नहीं की। इसके बाद उसने मोटरसाइकिल सवार से कहा कि इस तरह से वह घायल हो सकता था लेकिन इतना कहने पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं युवकों ने फोन कर अपने अन्य दोस्तों को भी बुला लिया। इसके बाद से लाठी-डंडों और ईंटों से पीटा गया और उसकी गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने वाले सभी युवक मटौर के रहने वाले हैं और उन्होंने उसे धमकी दी कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें