फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक ने युवती से की छेड़छाड़, शोर मचाने पर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-7/26 लाइट प्वांइट के पास शुक्रवार को एक युवती से बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग गया। इस संबंध में युवती ने पुलिस को शिकायत दे दी है। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह साइकिल से जा रही थी। जैसे ही वह सेक्टर-7/26 लाइट प्वांइट, गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंची तो एक अज्ञात बाइक सवार युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब युवती ने शोर मचाया, तो युवक मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें