फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला की सोने की चेन छीनकर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-22बी में मंगलवार को बाइक सवार एक युवक महिला के गले से सोने की चेन झपट ले गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसका पीछा किया, मगर वह तेज स्पीड से बाइक दौड़ाते हुए वहां से भाग गया। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में मनीमाजरा के शांति नगर निवासी रितु ने बताया कि बुधवार को करीब 2.25 बजे वह सेक्टर-22बी में किसी काम से गई थी। जब वह सड़क से गुजर रही थी तो एक लाल बाइक पर सवार होकर युवक आया। उसने काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी। युवक ने उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन को पकड़ कर झटका मारा जिससे वह टूट गई। चेन टूटते ही रितु ने शोर मचाया तो बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा करने का प्रयास किया, मगर आरोपी युवक उनकी पकड़ में नहीं आया और भाग गया। रितु ने बताया कि वह चेन काफी कीमती थी। उसने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें