फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गाड़ी सवार से मारपीट कर बाइक सवारों ने लूटे 30 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

खुड्डा लाहौरा के बोटैनिकल गार्डन के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार व्यक्ति को लूट लिया। आरोपी अलग-अलग दो बाइक पर थे। सारंगपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुड्डा लौहरा निवासी सुमित ने पुलिस को बताया कि वह मुल्लापुर से खुड्डा लाहौरा रोड से होकर घर जा था। वह जब बोटैनिकल गार्डन के पास पहुंचा तो एक बाइक के साथ उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। बाइक सवार उसके साथ बहस करने लगे। तभी बाइक सवार दो और आरोपी आए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। जब वह गाड़ी में बैठकर घर जाने लगा तो देखा गाड़ी से एक बैग गायब है। बैग 25 से 30 हजार रुपये थे। इसके बाद सुमित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें