फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः बाइक सवारों ने तोड़े बैरिकेड, पुलिस ने ड्रंकन ड्राइव में किया 10 हजार का चालान

Mon, 07 Oct 2019 01:49 AM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब राजभवन में चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बैरिकेड तोड़ते हुए बाइक सवार दो युवक राजभवन के पास तक पहुंच गए। अचानक हुई इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया और तुरंत दोनों युवकों को दबोच लिया गया।

विज्ञापन


पूछताछ में एक युवक मनीमाजरा निवासी रामकिशन निकला तो दूसरा उसका दोस्त। मेडिकल में नशे की पुष्टि होने पर पुलिस ने उनकी बाइक जब्त कर ड्रंकन ड्राइव में 10 हजार का चालान काट दिया। 

घटना रविवार शाम करीब सवा पांच बजे की है। पंजाब राजभवन के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। अधिकारियों समेत काफी पुलिस अमला वहां तैनात था। जगह जगह बैरिकेड लगाए हुए थे। तभी अचानक तेज रफ्तार से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने एक के बाद एक दो बैरिकेड तोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


यहां तैनात पुलिस ने वायरलेस पर इसकी सूचना दे दी। राजभवन के पास तीसरे बैरिकेड के पास उनकी बाइक फिसल गई। जैसे ही युवक सड़क पर गिरे पुलिस ने तुरंत उन्हें दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उनके नशे में होेने का शक हुआ तो उन्हें सुखना पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया। 

मेडिकल में हुई पुष्टि, नशे में थे युवक
पुलिस ने जीएमएसएच-16 में युवकों का मेडिकल करवाया, जहां रिपोर्ट में नशे की पुष्टि होने के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने बाइक जब्त कर उनका ड्रंकन ड्राइव में 10 हजार का चालान कर दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें