पंचकूला। सेक्टर-19 में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि रेशव कुमार, जो मूलरूप से जिला होशियारपुर (पंजाब) के गांव लसाडा का रहने वाला है। वर्तमान में सेक्टर-19 मकान नंबर 947 के प्रथम तल पर किराए पर रहता है। उसने 1 जून की रात करीब 10 बजे अपनी बाइक मकान नंबर 945 के सामने खड़ी की थी। जब वह अगले दिन यानी 2 जून की सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए बाहर आया तो वहां से बाइक गायब थी। थाना सेक्टर-20 में पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।