चंडीगढ़। सेक्टर-39/40/55/56 चौक के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक सवार जीजा साली को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने सेक्टर-21डी निवासी शांति और जितेंद्र को पीजीआई में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सेक्टर-45 निवासी कार चालक साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शांति ने बताया कि वह सेक्टर-21डी में परिवार समेत रहती हैं। आठ जनवरी को वह बाइक पर जीजा जितेंद्र के साथ किसी काम से जा रही थी। सेक्टर-39/40/55/56 चौक के पास पहुंची तो तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को दबोच लिया है। हालांकि उसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।