फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस की राह पर रेलवे ने बढ़ाए कदम, टिकटों की ऑनलाइन पेमेंट

Mon, 19 Dec 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
swipe card
विज्ञापन
रेलवे ने प्रधानमंत्री मोदी के कैशलेस इंडिया की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। अब ट्रेन टिकटों की बुकिंग लोग ऑनलाइन किया करेंगे। इस दिशा में पहल बीकानेर मंडल ने की है। जिसके तहत अगले सप्ताह से महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर डिजिटल भुगतान से टिकटें मिलनी शुरू हो जाएंगी। महेंद्रगढ़ के आसपास के गांवों के सभी रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा होगी।
विज्ञापन


मशीन के लगने के बाद लगभग 2 हजार यात्रियों को इसका फायदा होगा। बीकानेर मंडल की ओर से 139 स्टेशनों पर स्वैप मशीनें लगनी हैं। प्रथम चरण में 11 मशीनें विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर लगाई जा चुकी हैं। इन स्टेशनों में हरियाणा का भिवानी जिले में ही पोज मशीनें लगी हैं। सभी स्टेशनों पर एक महीने के अंदर तीन चरणों में काम पूरा हो जाएगा।

स्वैप मशीनें यूटीएस, पीआरएस, एवं पार्सल पर भी लगाई जाएंगी। मंडल का टाईअप स्टेट बैंक इंडिया से हो रखा है। स्वैप मशीन लग जाने के बाद यात्रियों को लाइन में लगने की नौबत खत्म हो जाएगी और उनके पास टिकट खरीदने के तीन ऑप्शन भी हो जाएंगे। दो ऑप्शन कैश एवं एवीएम से टिकटें खरीदी जाती थी अब स्वैप सिस्टम और शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकानेर मंडल इन सभी जगहों पर लगाएगा मशीनें

डेबिट,क्रेडिट कार्ड ने की मुश्किल आसान
बीकानेर मंडल की ओर से लोहारू, सोंहासड़ा, सतनाली, जेरपुर पाली, महेंद्रगढ़, कनीना, जैनाबाद डहीना आदि स्टेशनों पर स्वैप मशीनें लगाई जाएंगी। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर दूसरे चरण में काम पूरा हो जाएगा जबकि अन्य स्टेशनों में भी एक महीने के अंदर स्वैप मशीनें लग जाएंगी। अभी प्रथम चरण का काम चल रहा है जिसमें बीकानेर रेलवे स्टेशन पर-3, लालगढ़-2, सूरतगढ़-2, हनुमान गढ़-2, भिवानी-2 मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा हिसार में पहले ही ये मशीनें लगा दी गई थीं।  

कतार से छुट्टी, खुले से मिलेगी मुक्ति
स्वैप मशीनें लगने के बाद कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी और खुल्ले से भी मुक्ति मिल जाएगी। लोगों को खुले रुपयों के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार टिकट के लिए लाइन में लगे यात्रियों का नंबर आने पर वेंडर टिकट देने से मना कर देते हैं, यात्रियों से छुट्टे पैसे लाने को कहते हैं, ऐसे में उन्हें फिर से लाइन में लगना पड़ता है। स्वैप मशीन लग जाने के बाद उनकी यह दिक्कत खत्म हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें