फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 9 किलो गांजे के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने 9 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिहार के वैशाली निवासी आरोपी दीपक कुमार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस रामदरबार में गश्त कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक गांजा सप्लाई करने के लिए रामदरबार में आया है। जैसे ही आरोपी बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास पहुंचा तो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9 किलो गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी दीपक ने खुलासा किया वह बिहार से गांजा लाकर चंडीगढ़ में पुड़िया बनाकर बेचता था। सेक्टर-31 थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें