फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फ्यूचर यूनिवर्सिटी बरेली ने किया एसीसीए यूके के साथ समझौता

विज्ञापन
09 एडीवीटी फोटो आल एडिशंस (फ्यूचर विवि)
विज्ञापन
बरेली (वि)। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए फ्यूचर यूनिवर्सिटी ने एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड एकाउंटेंट्स (एसीसीए) यूके के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत विश्वविद्यालय अब छात्रों को पारंपरिक बीकॉम डिग्री के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त एसीसीए क्वालिफिकेशन भी प्रदान करेगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के चांसलर मुकेश गुप्ता ने कहा कि इस करार से बरेली जैसे शहर में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा लंदन, दुबई और सिंगापुर जैसे वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा करने योग्य बनेंगे। प्रो-वाइस चांसलर डॉ. पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि समझौते के बाद छात्रों को व्यावसायिक दक्षता मिलेगी। एसीसीए इंडिया के प्रतिनिधि अरिदमन ने कहा कि फ्यूचर यूनिवर्सिटी के साथ यह समझौता उत्तर भारत के छात्रों के लिए गेमचेंजर साबित होगा। एसीसीए उत्तर भारत के क्षेत्रीय प्रमुख जयंत सिंह ने कहा कि अब बरेली जैसे शहरों से भी छात्र सीधे अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में कदम रख सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें